Entertainment

इमरान खान के प्यार में डूबी लेखा वॉशिंगटन, शेयर कर दी प्राइवेट फोटो

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान काफी सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर के फिल्मों में कमबैक की खबरें हैं. हालाकि, अभी तक इमरान खान के नये प्रोजेक्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इधर एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं रहते हैं. खबरें थी कि इमरान खान अपनी दोस्त लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं. हालांकि, कपल ने अपने रिलेशनशिप को एक सीक्रेट बनाए रखा था. अब लेखा ने खुद सोशल मीडिया पर इमरान खान के साथ अपने प्यार को पब्लिक कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहली बार इमरान खान के साथ एक रोमांटिक फोटो अपलोड की है. 

लेखा ने ऑफिशियल किया रिलेशनशिप
आज गुरुवार को लेखा वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया पर इमरान खान के साथ अपने लव-रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है. लेखा ने इंस्टा पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. उन्होंने एक प्यारी सी रोमांटिक फोटो साझा की है. इस तस्वीर में इमरान और लेखा एक-दूसरे की आंखें में डूबे नजर आ रहे हैं. इसे देखकर कपल के फैंस खुशी से झूम उठे हैं. खासतौर पर इमरान खान के फैंस उनके लव-रिलेशनशिप को लेकर उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

साथ में शिफ्ट हुए लेखा और इमरान
खबरे आई थीं कि इमरान खान और लेखा मुंबई के बांद्रा में साथ शिफ्ट हो गए हैं. उन्होंने करण जौहर के फ्लैट को किराए पर लिया है. कपल इस फ्लैट के लिए 9 लाख रुपये महीना किराया भुगतान कर रहे हैं. 

पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं इमरान 
बता दें कि इमरान खान पहले से शादीशुदा रहे हैं. उन्होंने 2011 में अवंतिका मलिक से शादी रचाई थी. लेकिन 2019 में उनका तलाक हो गया. कपल एक बेटी इमारा के माता-पिता हैं. तलाक के बाद इमरान अपने दूसरे रिलेशनशिप को लेकर काफी पजेसिव थे और इसे लोगों से छिपाकर रखना चाहते थे. 

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button