Jabalpur

जबलपुर में दूध सप्लाई वाहन अनियंत्रित होकर होटल में घुसा, चाय पी रहे ग्राहक समेत दो घायल

अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मुंडा चौक पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूध की सप्लाई करने वाली एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर कन्हैया होटल में जा घुसी। हादसे में होटल का एक कर्मचारी और चाय पीने पहुंचे एक ग्राहक घायल हो गए।

1)दूध सप्लाई वाहन अनियंत्रित होकर होटल में घुसा।
2)चाय पी रहे ग्राहक समेत दो घायल।
3)कर्मचारी और ग्राहक अस्पताल में भर्ती।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मुंडा चौक पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूध की सप्लाई करने वाली एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर कन्हैया होटल में जा घुसी। हादसे में होटल का एक कर्मचारी और चाय पीने पहुंचे एक ग्राहक घायल हो गए।

घटना शुक्रवार को सुबह हुई प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चालक चौक पर वाहन मोड़ रहा था, तभी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे होटल के अंदर जा घुसी। टक्कर से होटल का काउंटर तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Website |  + posts
Back to top button