National
दिल जीत लेगी रतन टाटा की सादगी: खुद के होटल में किया था नाश्ता, पहचान तक नहीं बताई; जब किया भुगतान तो सब हैरान
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा परोपकार की मिसाल थे। बुधवार की रात उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। कोरोना महामारी में 1500 करोड़ रुपये दान करने वाले रतन टाटा स्वभाव से बेहद विनम्र थे। वे आज हमारे बीच नहीं हैं। मगर उनकी सादगी भरे तमाम किस्से लोग साझा कर रहे हैं। आइए पढ़ते हैं उनसे जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा।

- बुधवार की रात हुआ था रतन टाटा का निधन।
- 86 साल की उम्र में मुंबई में ली आखिरी सांस।
- लोग उनकी विनम्रता व सादगी को कर रहे याद।
आईएएनएस, तिरुवनन्तपुरम। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा का जीवन बेहद सादगी भरा रहा। वे अपने होटल में अपनी पहचान बताए बिना रुकते थे। यहां तक की पूरा बिल का भुगतान भी करते थे। दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया है आईबीएस सॉफ्टवेयर के कार्यकारी अध्यक्ष वीके मैथ्यूज ने। मैथ्यूज ग्रुप ऑफ टेक्नोलॉजी कंपनीज के अध्यक्ष भी हैं।
विनम्रता खूब पसंद आई
वीके मैथ्यूज ने रतन टाटा से जुड़े कुछ संस्मरणों को याद किया। उन्होंने टाटा संस के मानद चेयरमैन और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मैथ्यूज ने बताते हैं कि मुझे उनकी विनम्रता सबसे ज्यादा पसंद आई। गंभीर पलों में उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमरे के माहौल को हल्का कर देता था। इससे वे और भी प्यारे लगते थे।
Post Views: 177
- Sonu Lal Rai
- Sonu Lal Rai



