Entertainment

‘बाजीराव सिंघम’ Ajay Devgn के निशाने पर आए Akshay Kumar, कहा- पहले उससे जाकर पूछो ये सवाल

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) का फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार है। इस फिल्म की टक्कर भूल भुलैया 3 के साथ है। दोनों ही स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि किसी अन्य पर निशाना साधने की बजाय इस बार अजय ने खिलाड़ी कुमार को लेकर ही ये बात कही।

  1. दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी सिंघम अगेन
  2. अजय देवगन ने साधा अक्षय कुमार पर निशाना
  3. अजय के साथ-साथ अक्की से फैंस ने भी पूछे ऐसे सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दहाड़ने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनकी फिल्म दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इस बार उनकी पुलिस टीम में दीपिका पादुकोण से लेकर टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह समेत कई सुपरस्टार्स शामिल होने वाले हैं।

इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ से होगी। कौन सी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर विजय प्राप्त होगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले ही अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपने ‘सिंघम अगेन’ के को-स्टार अक्षय कुमार पर मजाकिया अंदाज में निशाना साधा है, जिसके बाद उनका फैन भी आगे कोई सवाल नहीं पूछ पाया।

Website |  + posts

Related Articles

Back to top button