Uttarakhand

बीजेपी को दिया समर्थन, अमित शाह से मुलाकात, फिर भी जनसभा से दूर रहे धनंजय और श्रीकला!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जनसभा की. इस दौरान उनके साथ धनंजय सिंह नजर नहीं आए. धनंजय सिंह ने बीते मंगलवार ही भारतीय जनता पार्टी के समर्थन का ऐलान किया था. इतना ही नहीं उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह ने बुधवार शाम गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.

सिंह के करीबी सूत्रों ने बताया कि पीएम की रैली के दिन ही उनका एक कार्यक्रम तय था जिस वजह से वह लोग शामिल नहीं हो पाए.

बता दें बसपा ने नामांकन के आखिरी दिन श्रीकला से टिकट वापस ले लिया था. इसके बाद बीएसपी ने श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया था. इस पूरे घटनाक्रम पर दोनों पक्षों की राय अलग-अलग है. एक ओर जहां धनंजय सिंह का दावा रहा कि उनका टिकट काटा गया वहीं बसपा का कहना है कि पूर्व सांसद ने खुद फोन कर के चुनाव लड़ने से मना किया था. जौनपुर में 1 जून को मतदान होना है और 4 जून को मतगणना होनी है. 

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button