Uttar Pradesh

सरकार से फ्री का राशन लेते हो और वोट भी नहीं देते’, बरेली में होमगार्डों की गुंडागर्दी, चौकीदार को राइफल की बट से पीटा

घटना नवाबगंज तहसील की है, जहां दो होमगार्डों ने वर्दी की आड़ में जमकर गुंडागर्दी की. बताया जा रहा है कि अपनी जमीन की फर्द निकलवाने पहुंचे चौकीदार से किसी बात पर विवाद हुआ. इसके बाद होमगार्डों ने पहले सरेआम गालियां दीं, फिर राइफल की बट से वार किए. दोनों होमगार्ड चौकीदार को करीब पांच मिनट तक जमीन पर गिराकर पीटते रहे.

बरेली में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें दो वर्दी धारी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद मामले में जांच बैठा दी गई है. इंस्पेक्टर नवाबगंज ने फोन पर बताया कि मारपीट, गाली गलौच और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामला वर्दी से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जांच के भी आदेश दिए हैं.

‘ इस पर चौकीदार ने कहा कि जो भी गरीब है, वह सब राशन ले रहे हैं. इस बात पर चौकीदार और होमगार्ड में बहस होने लगी और विवाद इस कदर बढ़ गया कि तीनों में मारपीट हो गई.Advertisementथाने में बंद करने की दी धमकीपीड़ित का आरोप है कि होमगार्डों ने गालियां दीं और थाने में बंद करने की धमकी दी. दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को तहसील परिसर में जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लात-घूसों और राइफल की बट से पीटकर पीड़ित को घायल कर दिया गया.

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button