Jammu & Kashmir

सुंदरबनी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मेजर की गई जान

राजोरी के सुंदरबनी में अपनी सेवाएं दे रहे भारतीय सेना के एक मेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से जान चली गई है। जम्मू संभाग के जिला राजोरी के सुंदरबनी शहर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित भारतीय सेना के 28वें इन्फेंट्री ब्रिगेड में अपनी सेवाएं दे रहे भारतीय सेना के एक मेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से जान चली गई है। 

बताया जा रहा है कि मेजर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के जवान मौके पर पहुंचे। तुरंत दरवाजे को तोड़ घायल मेजर को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद बिगड़ी हालत को देखते हुए उन्हें हेलिकाप्टर से उधमपुर कमान अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।मामला बुधवार रात को सामने आया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के लाडोवाली के रहने वाले मुबारक सिंह अखनूर में तैनात थे। इन दिनों सप्लाई इंचार्ज अधिकारी के तौर 28 में इन्फेंट्री ब्रिगेड सुंदरबनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जवानों का कहना है कि कुछ ही देर पहले उनकी शादी हुई थी और वह सुखी जीवन व्यतीत कर रहे थे। लेकिन कौन सी परिस्थिति के चलते उनकी जान गई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button