Crime
‘हैलो, मैं बैंकिंग लोकपाल बोल रहा हूं’, जबलपुर में शख्स को आया फोन, फिर मिला सबसे बड़ा दुख
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां बिजली विभाग के पूर्व कर्मचारी मानिक लाल से ठगों 8 लाख रुपए ले लिए. मानिक लाल ने बताया कि वह बैंकिंग लोकपाल का नंबर सर्च कर रहा था तब उसे एक नंबर मिला था और उसने जब उस नंबर पर संपर्क किया तो उससे बैंक खाते के डिटेल मांगे गए थे और उसके बाद खाते से 8 लाख रुपए निकाल लिए गए. एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा है कि इस मामले में जांच होगी और न्याय दिलाया जाएगा.

जबलपुर. मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एमपीईबी के रिटायर्ड कर्मचारी को जालसाजों ने बैंकिंग लोकपाल बनकर 8 लाख रुपए का चूना लगा दिया. ठगी का शिकार हुए पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी एक साल चार महीने से साइबर सेल, पुलिस और बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका पैसा नहीं मिला. पीड़ित मानिक लाल पटेल का कहना है कि जून 2022 में वे एमपीईबी से रिटायर हुए थे. इसके बाद उनकी पेंशन यूनियन बैंक के खाते में आती थी, बैंक द्वारा इस पर टीडीएस काटा जाता था. बैंक द्वारा टीडीएस की राशि का भुगतान नहीं किया गया था.
मानिक लाल ने बैंक से राशि का अनुरोध किया था, लेकिन बैंक राशि नहीं दे रहा था. ऐसे में वे बैंकिंग लोकपाल में शिकायत करने के लिए ऑनलाइन सर्च कर रहे थे. इसी दौरान इंटरनेट पर एक विज्ञापन में उन्हें बैंकिंग लोकपाल का नंबर मिला. इस पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत करने के बाद एक शख्स ने उन्हें कॉल किया और खुद को बैंकिंग लोकपाल का बड़ा अधिकारी आरके मलहोत्रा बताते हुए उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया.
Post Views: 446
- Sonu Lal Rai
- Sonu Lal Rai


