Latest News

ICSI CSEET Result: जल्द घोषित होने वाले हैं आईसीएसआई सीएसईईटी के नतीजे, पहले से कर लें ये तैयारियां

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) जुलाई सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET Result 2024) का रिजल्ट 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित करेगा। सीएसईईटी परीक्षा 6 से 8 जुलाई तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार 20 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “6 जुलाई, 2024, 7 जुलाई 2024 और 8 जुलाई, 2024 को आयोजित कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का परिणाम शनिवार, 20 जुलाई, 2024 को दोपहर 02:00 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ-साथ उम्मीदवारों के विषयवार अंकों का विवरण संस्थान की वेबसाइट www.mp20news.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

रिजल्ट के साथ आएगा औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट

आईसीएसआई ने आगे बताया कि सीएसईईटी जुलाई सत्र का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद आईसीएसआई वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए इस स्टेटमेंट को डउनलोड कर सकते हैं।

पहले से रखें तैयारी

रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को अपने अंक देखने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को लॉग-इन करने और परिणाम तक पहुंचने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इसलिए अभी से ये विवरण तैयार रखें।

सीएसईईटी जुलाई स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, समग्र स्कोर और योग्यता स्थिति जैसे विवरण होंगे। इसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगले चरणों और निर्देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल है!

पासिंग मार्क्स

उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, तथा कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे, तभी वे उत्तीर्ण घोषित किए जाएँगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button