Technology

WhatsApp पर वीडियो कॉल के दौरान ना करें यह गलती, अकाउंट भी खाली हो सकता है

WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। यह सोशल मीडिया की दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप भी है और वैसे भी WhatsApp के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा खुद ही सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी है। टॉप तीन सोशल मीडिया एप्स का स्वामित्व मेटा के पास ही है। सोशल मीडिया में पल-पल पर खतरा ही है। आपकी एक गलती आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। आज हम WhatsApp के इस ऐसे फीचर के बारे में बात करेंगे जिससे आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

बहुत ही खतरनाक है व्हाट्सएप का स्क्रीन शेयर फीचर

व्हाट्सएप ने कुछ दिन पहले ही स्क्रीन शेयर फीचर पेश किया है। वैसे तो यह बड़े ही काम का फीचर है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। WhatsApp का स्क्रीन शेयर फीचर जूम, गूगल मीट और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के जैसा ही है। स्क्रीन शेयर के जरिए लैपटॉप या फोन की स्क्रीन को किसी अन्य के साथ शेयर किया जा सकता है जिसके बाद वह आपके लैपटॉप पर हो रही एक-एक गतिविधि पर नजर रख सकता है। इस फीचर की मदद से साइबर ठग लोगों के सिस्टम को अपने कब्जे में ले रहे हैं और फिर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। इस स्कैम को WhatsApp screen share scam कहा जा रहा है। 

इस स्कैम से बचने का क्या है तरीका?

  • किसी भी तरह के अनजान वीडियो और वॉयस कॉल को रिसीव ना करें।
  • किसी से भी व्हाट्सएप कॉल करने से पहले नंबर को एक बार जरूर चेक करें कि वह सही है या नहीं।
  • किसी भी कीमत पर किसी के साथ ओटीपी, डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर आदि को शेयर ना करें।
  • व्हाट्सएप कॉल के दौरान किसी के साथ स्क्रीन शेयर करने की गलती ना करें।
  • किसी भी वेब लिंक पर क्लिक ना करें और ऑनलाइन कोई फॉर्म ना भरें।
Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button