Others

प्रैक्टिस के दौरान आपस में भिड़ गए मुंबई इंडियंस के 2 खिलाड़ी, भारतीय ने कंगारू को यूं दबोचा

आईपीएल 2024 का लीग मैच आखिरी पड़ाव पर है. वहीं इस सीजन मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मैच 17 मई को लखनऊ के खिलाफ खेलने उतरेगी. वहीं इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज टिम डेविड के बीच कुश्ती देखने को मिला. इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान को कुश्ती के अखाड़े में तब्दील कर दिया. ईशान और टिम डेविड की कुश्ती वाली वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया आकाउंट पर शेयर किया है. 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान किशन और टिम डेविड दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरो को टांग से पकड़कर दांव लगाने की कोशिश कर रहे हैं. इशांन पूरा जोर लगाकर कंगारू ऑलराउंडर के दोनों पैरों को दबोच लेते हैं, लेकिन भारी भरकम शरीर वाले टिम कुछ ही देर में खुद को छुड़ा लेते हैं और दोनों एक-दूसरे पर पलटी मारते हैं और फिर हांफते हुए छोड़कर पीछे हट जाते हैं. इस दौरान मुंबई के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड भी बैकग्राउंड में दिखाई दिए. टीम के दोनों खिलाड़ियों को कुश्ती करता देख पोलार्ड ने स्माइल दी. वीडियो को कैप्शन देते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा गया, “यह प्रशिक्षित पेशेवर हैं, इसको घर पर करने की कोशिश न करें.”

IPL 2024 में सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली टीम बनी मुंबई इंडियंस 

बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 से एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बनी थी. मुंबई ने अब तक 13 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 4 में जीत दर्ज की. टीम 8 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल सबसे निचले यानी 10वें पायदान पर है. एमआई सीज़न का आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 17 मई, शुक्रवार को खेलेगी.  

आईपीएल 2024 में ऐसा रहा ईशान किशन और टिम डेविड का प्रदर्शन

मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन सीज़न में तेज़ तर्रार बैटिंग करते हुए दिखे. हालांकि वह बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे. उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला. 13 मैचो में ईशान ने 23.54 की औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से 306 रन बना लिए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 69 रनों का रहा. 

मुंबई के लिए निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करने वाले टिम डेविड ने टीम के लिए इस सीज़न में 30.13 की औसत और 158.55 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बना लिए हैं. इस दौरान वह कोई शतक या अर्धशतक नहीं लगा सके. उनका हाई स्कोर 45* रनों का रहा. 

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button