Technology

वॉट्सऐप पर आया कार-बाइक का ई-चालान? भरने से पहले पढ़ लें खबर!

जब आप ऑनलाइन सामान ऑर्डर करते हैं, तो कई मौकों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp पर एक ओटीपी भेजा जाता है। ऐसे में WhatsApp के फेक और रियल मैसेज को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। इसी का फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं। स्कैमर्स की ओर से WhatsApp पर ट्रैफिक उल्लंघन का ई-चालान भेजा जा रहा है। यह मैसेज वियतनाम के हैकिंग ग्रुप की तरफ से भेजा जाता है, जो डेटा चोरी और बैंकिंग फ्रॉड की वजह बनता है।

स्कैमर्स परिवहन सेवा की तरफ से WhatsApp पर एक फेक मैसेज भेजते हैं, जिसमें ट्रैफिक उल्लंघन पर फाइन देने का दबाव डाला जाता है। इसके लिए स्कैमर्स की तरफ से एक मैलेशियल APK (एंड्रॉइड एप्लीकेशन पैकेज) लिंक प्रोवाइड कराई जाती है। इसकी मदद से यूजर्स को फोन में एक ऐप डाउनलोड कराया जाता है, जिसके बाद आपसे कॉन्टैक्ट, फोन कॉल, मैसेज की डिटेल मांगी जाती है।

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button