Politics

Election 2024: झारखंड-महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? तारीख पर आया बड़ा अपडेट

Jharkhand Maharashtra Election 2024 Date महाराष्ट्र और झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। नवरात्र और दशहरा के चलते इसकी घोषणा में देरी हो रही है। लेकिन इसके तुरंत बाद झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।

  1. निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी, पहले ही कर चुका दोनों राज्यों का दौरा
  2. गृह मंत्रालय से भी विमर्श, नवरात्र व दशहरा के चलते इसकी घोषणा में देरी

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से निपटने के बाद निर्वाचन आयोग का ध्यान अब झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है। इसकी घोषणा आयोग कभी भी कर सकता है। वैसे जो संकेत मिल रहे हैं, उसके तहत ज्यादा से ज्यादा अगले हफ्ते की शुरुआत तक दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी।

EC ने किया चुनावी तैयारियों का आकलन

इस बीच, आयोग ने गृह मंत्रालय सहित दूसरी एजेंसियों के साथ दोनों राज्यों की चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की है। साथ ही उसे अंतिम रूप दिया है। इससे पहले आयोग दोनों राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों का आकलन कर चुका है।

Website |  + posts

Related Articles

Back to top button