National

BRICS: आज रूस जाएंगे पीएम मोदी, ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा; राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज रूस रवाना होंगे। यह सम्मेलन रूस में 22-23 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यात्रा के दौरान पीएम मोदी समूह के सदस्यों के नेताओं और अन्य आमंत्रितों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर रूस जा रहे हैं। यह इस साल उनकी दूसरी रूस यात्रा है।

आइएएनएस, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को रूस के लिए रवाना होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह समूह के नेताओं और अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर रूस जा रहे हैं। यह इस साल उनकी दूसरी रूस यात्रा है।

22-23 अक्टूबर को ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन होगा

रूस के कजान शहर में 22-23 अक्टूबर को ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन होगा। संगठन के विस्तार के बाद यह इसका पहला शिखर सम्मेलन है। ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाला एक महत्वपूर्ण समूह है। मिस्त्र, ईरान, इथियोपिया और यूएई इसी साल इस संगठन में शामिल हुए हैं। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि उनका देश ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ 40 अन्य नेताओं का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

Website |  + posts

Related Articles

Back to top button