WATCH: सागर में केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास सड़क पर घूमते दिखा तेंदुआ, वन विभाग अलर्ट
MP News: डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के हॉस्टल के पास सड़क पर तेंदुए के घूमने की खबर से दहशत फैल गई है. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Sagar News: मध्य प्रदेश के डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर की हॉंस्टल के पास सड़क पर तेंदुए के घूमने की खबर से आज पूरे इलाके में दहशत फैल गई. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. तेंदुए की खबर लगते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और वन विभाग अलर्ट हो गया है. पहले भी इस तरह की खबरें आ चुकी है. विश्वविद्यालय हॉस्टल के पीछे पहाड़ी इलाका और घना जंगल है. तेंदुए का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.सड़क पर घूमते हुए तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद से एक बार फिर डर का माहौल बन गया है. वीडियो में उसको आवाज लगाते ही तेंदुआ विवि के जंगल में भाग निकला. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को सूचना दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम को यह जानकारी भेजी गई. जानकारी मिलने पर सागर रेंज की वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और जांच-पड़ताल करनी में जुट गई.
विश्वविद्यालय प्रबंधन और वनविभाग अलर्ट
डॉ गौर विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ विवेक जायसवाल ने बताया कि इस तरह की सूचना आई है जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन और वन विभाग अलर्ट हो गया है. इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है. उधर विश्विद्यालय क्षेत्र में तेंदुआ की खबर लगते की वन विभाग के अधिकारी अमले के साथ विश्वविद्यालय छात्रावास पहुंचा, जहां सर्चिंग की करवाई जा रही है.
उपवन मंडल अधिकारी हेमंत यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही सर्चिंग की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने सभी से अपील की है कि छात्रावास एवं अन्य व्यक्ति बेवजह घर से ना निकले पूरी सतर्कता के साथ निकले वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है. पूरे इलाके में तेंदुआ होने के साइन बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए हैं. विश्वविद्यालय की छात्रों को अभी उसे तरफ ना जाने को कहा गया है सुरक्षा विभाग द्वारा भी इसकी जानकारी दी जा रही है.
- Sonu Lal Rai
- Sonu Lal Rai
- Sonu Lal Rai


