Crime

Jabalpur News: जबलपुर में दर्दनाक हादसा, ऑटो के ऊपर पलटा हाइवा, एक बच्‍चे समेत 6 की मौत, 7 गंभीर

Jabalpur News: जबलपुर में एक दर्दनाक हादसे में मजदूरों से भरे ऑटो पर हाइवा ट्रक के पलटने से एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत की खबर है. इसी हादसे में 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इनका इलाज कराया जा रहा है. इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है.

जबलपुर. जबलपुर में मझगवां थाना क्षेत्र के सिहोरा – मझगवां रोड पर दर्दनाक हादसे की खबर है. यहां एक ऑटो के ऊपर हाइवा पलटने से एक बच्‍चे समेत 6 की मौत हो गई है जबकि 7 गंभीर हालत में हैं. दरअसल, मजदूरों से भरे ऑटो के ऊपर हाइवा पलट गया था. इससे एक बच्चे समेत 6 की मौत मौके पर ही हो गई थी. इस हादसे में सात गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है. इलाके में हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम किया और स्टेट हाइवे पर दोनों तरफ भीषण जाम लगा हुआ है.सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने देखा कि घायल और शव इधर-उधर पड़े हुए थे. नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और स्‍थानीय विधायक संतोष बरकड़े भी मौके पर पहुंचे. न्‍यूज18 से चर्चा में विधायक संतोष बरकड़े ने बताया कि लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया है. हालांकि भारी भीड़ अभी भी सड़क पर जमी हुई है. विधायक संतोष बरकड़े ने बताया कि मुख्‍यमंत्री कार्यालय को सूचना दी गई है और वहां से मृतकों को 2-2 लाख रुपए, जिला स्‍तर पर 15-15 हजार और ग्राम पंचायत स्‍तर पर 3-3 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा हो रही है.

Website |  + posts

Related Articles

Back to top button