Fashion

ईशा अंबानी ने संगीत पर पहना था चौकोर सिंगल डायमंड मांग टीका, द‍िमाग ह‍िला देगी इस खास हीरे की कीमत

फैशनिस्टा ईशा अंबानी पिछले दिनों अपने भाई अनंत अंबानी की शादी फंक्शन में जो भी ज्वेलरी पहनीं, हर किसी की नजर उन पर टिक गई. अनंत और राधिका की प्री वेडिंग और पोस्‍ट वेडिंग पार्टी में ईशा अंबानी ने अपने स्टाइलिश लुक से लोगों को चौंका दिया. इन इवेंट पर उन्‍होंने नेशनल ही नहीं, इंटरनेशनल ब्रांड्स के आउटफिट और ज्‍वेलरीज भी खूब स्‍टाइल किए और हर लुक में सभी की नजर उन पर जैसे थम सी गई.
याद दिला दें कि ईशा ने मेहंदी इवेंट पर एक खास तरह का चौकोर मांग टीका पहन रखा था, जिसमें उनका लुक काफी एलिगेंट और गॉर्जियस नजर आ रहा था. अब इस गॉर्जियस मांग टीके की कीमत सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है. दरअसल, ईशा अंबानी ने अनंत के संगीत में जो स्क्वायर शेप्ड सिंगल-डायमंड मांग टीका था इसकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है.

मांग टीका की क्‍या है कीमत
ज्वेलरी कंटेंट क्रिएटर ध्रूमित मेरुलिया
 ने ईशा अंबानी के इस मांग टीका के विषय में इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि यह 14 कैरेट का कुशन-कट डायमंड है जिसकी सही कीमत करीब 45.92 करोड़ रुपए के आसपास है.

जी हां, लाख नहीं, करोड़ों की है ये हेड पीस. उन्होंने बताया कि यह हेड पीस सिंगल डायमंड से बना है जिसकी कीमत बाजार में बहुत ज्‍यादा है.

क्‍या था ईशा का लुक
इस मांग टीका के साथ ईशा ने मैचिंग नेक पीस और इयररिंग पहना था जिसकी कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है. इस नायाब ज्वेलरी के साथ ईशा अंबानी ने ‘शिआपरेली’ से ब्लू कलर की एक कस्टमाइज़्ड गाउनस्‍टाइल साड़ी पहनी थी, जिसे सिल्वर-टोन्ड हुडेड-स्टाइल ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था.

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button