Others

IND vs BAN: पिच रिपोर्ट से लेकर मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग तक, पढ़ें भारत-बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट की हर जानकारी

IND vs BAN Live Streaming : ग्रीन पार्क की पिच के लिए काली मिट्टी हमेशा की तरह उन्नाव के पास गांव से मंगाई गई है जो कानपुर से 23 किमी दूर है। काली मिट्टी से बनी पिचें पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मदद करती हैं, जबकि लाल मिट्टी तेज गेंदबाजों की मदद करती है।

भारतीय टीम 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों टीमों ने कानपुर पहुंचने के बाद ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहला टेस्ट 280 रनों के बड़े अंतर से जीता था। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब दूसरा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करने उतरेगी। कानपुर, साल 2021 के बाद पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। 2021 में न्यूजीलैंड ने एक रोमांचक मुकाबले में भारत के खिलाफ ड्रॉ खेला था।

कैसा रहेगा मौसम?
कानपुर में दूसरे टेस्ट के पहले तीन दिनों के दौरान मौसम खराब होने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश की भी संभावना है। टेस्ट के पहले दिन यानी 27 सितंबर को 99% बादल छाए रहने के साथ बारिश की 93% संभावना है। पूरे दिन बारिश होने की संभावना है, जो शाम तक और तेज हो जाएगी। टेस्ट मैच के दूसरे दिन ने बादल छाए रहने की संभावना 80 प्रतिशत और बारिश की 28% संभावना है। इस बीच तीसरे दिन 59 प्रतिशत बादल छाए रहने के साथ बारिश की 75 प्रतिशत संभावना है। चौथे और पांचवें दिन मौसम काफी साफ हो जाएगा, बारिश की संभावना बहुत कम है।

ग्रीन पार्क स्टेडियम के टेस्ट स्टैट्स

  • मैच: 23
  • भारत जीता: 7
  • विपक्षी टीम जीती: 3
  • ड्रॉ: 13
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 7
  • बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीत: 3
  • सर्वोच्च पारी स्कोर: 676/7 (भारत vs श्रीलंका, 1986)
  • न्यूनतम पारी स्कोर: 105/10 (ऑस्ट्रेलिया vs भारत, 1959)
  • पहली पारी में औसत स्कोर: 370
  • दूसरी पारी में औसत स्कोर: 322
  • तीसरी पारी में औसत स्कोर: 253
  • चौथी पारी में औसत स्कोर: 137
  • हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर: शेख बच्चूस (वेस्टइंडीज) – 250 vs भारत  (1979)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: जशुभाई पटेल (भारत) – 69/9 vs ऑस्ट्रेलिया (1959)

पिच रिपोर्ट
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए मददगार होने की उम्मीद है। इसे शुरुआती दौर में तेज गेंदबाजों और मैच के आगे बढ़ने पर स्पिनरों की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। ग्रीन पार्क के क्यूरेटर ने बुधवार को बयान दिया था और कहा था कि पिच पहले दो सत्र में तेज गेंदबाजों और आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की मदद करेगी। क्यूरेटर शिव कुमार ने कहा, ‘इसमें चेन्नई में हुए मैच जैसा अहसास होगा। इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ होगा। पहले दो सत्रों में उछाल मिलेगा और पहले दो दिनों में बल्लेबाजी के लिए यह काफी अच्छा रहेगा। फिर आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।’

प्लास्टिक का कम उपयोग
ग्रीन पार्क की पिच के लिए काली मिट्टी हमेशा की तरह उन्नाव के पास गांव से मंगाई गई है जो कानपुर से 23 किमी दूर है। काली मिट्टी से बनी पिचें पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मदद करती हैं, जबकि लाल मिट्टी तेज गेंदबाजों की मदद करती है। पिच के धीमे रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के एक अधिकारी ने कहा, टहम इस मिट्टी का जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से करवाते हैं। यह एक विशेष मिट्टी है जो काली मिट्टी गांव के एक तालाब के पास पाई जाती है। हम वर्षों से गांव से काली मिट्टी लाते रहे हैं।’

यूपीसीए ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए दूसरे टेस्ट के दौरान प्लास्टिक के उपयोग को काफी कम करने का फैसला किया है। यूपीसीए ने स्टेडियम के अंदर ‘स्नैक्स’ परोसने के लिए प्लास्टिक की प्लेटों पर प्रतिबंध लगा दिया है और केवल कागज की प्लेटों की अनुमति दी जाएगी। स्टेडियम के निदेशक संजय कपूर ने कहा, ‘यह ग्रीन पार्क में होने वाला मैच है और हम इसे ‘ग्रीन’ मैच बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमने जितना संभव हो सके उतना कम प्लास्टिक का उपयोग करने का फैसला किया है।’

भारत-बांग्लादेश टेस्ट के आंकड़े
भारत ने टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 14 मुकाबले खेले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब भारत और बांग्लादेश कानपुर में एक टेस्ट में आमने-सामने होंगे। भारत का कानपुर में रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। उसने यहां 23 टेस्ट में केवल तीन मैच गंवाए हैं। हालांकि, वे सिर्फ सात मैच जीतने में सफल रहे हैं, जबकि अधिकांश 13 टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुए हैं।

हम भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं…

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार यानि 27 सितंबर से खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानि सुबह 9 बजे होगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, यश दयाल।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शदमान इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास (विकेटकीपर), तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, सईद खालिद अहमद, जाकेर अली।

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button