National

ईडी ने 5 शहरों के 15 स्थानों पर की छापेमारी, 1392 करोड़ के बैंक घोटाले से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और जमशेदपुर में रेड की है। ईडी ने 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले को लेकर 5 शहरों में 15 स्थानों पर छापेमारी की है। यह रेड महेंद्रगढ़ के एमएलए रावदान सिंह और उनके परिवार व अन्य के खिलाफ की जा रही है। दरअसल मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड कंपनी जो कि एमएलए रावदान सिंह और उनके परिवार से जुड़ी है। उसके जरिए 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया गया, जिसे वापस नहीं लौटाया गया। सीबीआई ने इस मामले में कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में ईडी ने इस मामले में अलग से पीएमएलए के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

विधायक रावदान सिंह के घर ईडी की रेड

बता दें कि ईडी की टीम ने महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ईडी की टीम के साथ सुरक्षाकर्मियों को भी देखा गया था। बता दें कि रावदान सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान रावदान सिंह को भिवानी से टिकट दिया था। लेकिन उन्हें भाजपा के उम्मीदवार धर्मवीर सिंह के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उनको टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस में काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था। बता दें कि हरियाणा के बड़े शिक्षा संस्थान के मालिक हैं रावदान सिंह।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी

हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए सबी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि राज्य में इस बार कांग्रेस पार्टी पिछली बार की तुलना में मजबूत नजर आ रही है। लेकिन विधायक रावदान सिंह के जरिए किए गए बैंक धोखाधड़ी का मुद्दा गरमा सकता है। बता दें कि इस रेड के बाद भाजपा कांग्रेस के खिलाफ हरियाणा विधानसभा चुनाव में मोर्चा खोल सकती है। लोकसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ सीट से रावदान सिंह सिंह हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी मजबूत नजर नहीं आ रही है।

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button