WhatsApp में आ रहा बड़ा अपडेट, कौन-कौन था अभी ऑनलाइन, पहले ही पता चल जाएगा

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो कि बड़े ही काम का है। WhatsApp के इस फीचर के आने के बाद आपको पता चल जाएगा कि कौन-कौन हाल ही में ऑनलाइन था। WhatsApp के इस फीचर की फिलहाल बीटा टेस्टिंग हो रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp इस फीचर पर लंबे समय से काम कर रहा है। इस फीचर का नाम ऑनलाइन रिसेंट बताया जा रहा है। ऑनलाइन रिसेंट में उन सभी कॉन्टेक्ट की लिस्ट दिखेगी जो हाल ही में ऑनलाइन थे। इसके अलावा व्हाट्सएप एक और फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आपको किसी पहले मैसेज करना चाहिए।
WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग की जानकारी WABetaInfo ने दी है। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें उन सभी कॉन्टेक्ट को देखा जा सकता है जो कि हाल ही में ऑनलाइन थे। नए फीचर का फायदा यह होगा कि आपको पहले भी किसी कॉन्टेक्ट के एक्टिव होने का पता चल जाएगा और फिर आप उसी हिसाब से मैसेज कर सकेंगे।