फर्जी कॉल और मैसेज से मिलेगा छुटकारा! DoT ने दिया एवाइज, ये तीन स्टेप्स आएंगे काम
दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपने आधिकारिक X हैंडल के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को फर्जी कॉल्स और मैसेज की रिपोर्ट करने की सलाह दी है. उन्होंने तीन आसान चरणों में इसे करने का तरीका बताया है.

फर्जी कॉल्स और मैसेज की करें रिपोर्ट
आजकल, स्मार्टफोन केवल कॉल करने या सुनने के लिए नहीं हैं; उपयोगकर्ता इनका इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने और अन्य कार्यों के लिए भी करते हैं. इस स्थिति में, थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है. धोखाधड़ी कॉल और मैसेज के जरिए हैकर्स यूजर्स को नुकसान पहुंचाते हैं.
दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपने आधिकारिक X हैंडल के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को फर्जी कॉल्स और मैसेज की रिपोर्ट करने की सलाह दी है. उन्होंने तीन आसान चरणों में इसे करने का तरीका बताया है. इसके लिए उपयोगकर्ताओं को सरकार के Chakshu पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा. इस पोर्टल पर की गई रिपोर्टों के आधार पर, दूरसंचार विभाग ने 1 करोड़ से अधिक सिम कार्ड ब्लॉक किए हैं. अगर, आपको भी फर्जी काल्स आते हैं तो तुरंत दूरसंचार विभाग को फर्जी कॉल और मैसेज के बारे में रिपोर्ट करें ऐसा करने से कई यूजर्स को फ्रॉड होने से बचाया जा सकता है.
- Sonu Lal Rai
- Sonu Lal Rai


