Technology

वॉट्सऐपमें AI की मदद से भेज पाएंगे स्टिकर, नया फीचर हुआ रोलआउट

दुनियाभर में वॉट्सऐप यूजर्स की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. यूजर्स अपने दोस्तों से बात करने और मैसेज करने के लिए इस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए वॉट्सऐप पर भी समय समय पर नए नए फीचर्स आते रहते हैं. इसी बीच यूजर्स के लिए एक और नया फीचर आने वाला है.

वॉट्सऐप पर जल्द ही स्टिकर (WhatsApp Stickers) का इस्तेमाल किया जा सकेगा. खास बात ये है कि यूजर्स ये स्टिकर खुद भी बना सकते हैं. यूजर्स के लिए कंपनी ने जल्द ही इस फीचर को अपग्रेड करने की योजना बनाई है. इससे यूजर्स ऐप में AI (Artificial intelligence) तकनीक से स्टिकर बना पाएंगे. 

यूजर्स आसानी से बना पाएंगे AI स्टिकर

Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद Android 2.24.10.23 बीटा अपडेट से पता चला है कि यूजर्स के ऐसे स्टिकर का क्रिएशन शॉर्टकट रोल आउट किया जा रहा है. इसके जरिए यूजर्स बड़ी आसानी से स्टिकर बना सकते हैं. बता दें कि Wabetainfo वॉट्सऐप पर आने वाले फीचर्स को मॉनिटर करती है.

Wabetainfo ने एक्स पर किया ट्वीट

Wabetainfo ने एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उसने लिखा, “वॉट्सऐप जल्द ही एआई स्टिकर की सुविधा यूजर्स को देने वाला है. अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है. यह अभी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इससे स्टिकर बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी. 

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=abpnews&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1789793943711777015&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftechnology%2Fwhatsapp-new-feature-users-to-send-stickers-with-the-help-of-ai-in-android-2688482&sessionId=f2e10ca93a0965412660ec505afdeb7c9a2d5d02&siteScreenName=hindi&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

कब तक आएगा नया फीचर?

वॉट्सऐप ने इस नए फीचर के आने की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये नया फीचर जून के महीने तक यूजर्स को उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

Website |  + posts

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button