National
विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रूडो की खोल दी पोल, एकदम अंदर की बात बताई, बोले- इस वजह से राजनयिकों को बुलाया
कनाडाई आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के बीच रिश्ते तल्ख है। कनाडा के सरे में हरदीप सिंह निज्जर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मगर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या का आरोप भारत पर लगाया। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बिगड़े हैं। अब विदेश मंत्री जयशंकर ने कनाडा की पोल खोल दी है।

- विदेश मंत्री ने बताया, भारत ने आखिर कनाडा से अपने राजनयिक क्यों वापस बुलाए।
- कहा- जब कनाडाई राजनयिक भारत में जानकारी जुटाते हैं तो उसे दिक्कत नहीं होती।
एएनआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा के साथ भारत के बढ़ते तनाव को लेकर साफ किया कि कनाडा दोहरा चरित्र अपनाता है। उन्होंने कहा कि कनाडा को तब कोई दिक्कत नहीं होती है जब उनके राजनयिक भारत में हमारी सेना और पुलिस की जानकारी इकट्ठा करते है। वहीं, हमारे राजनयिकों पर पाबंदी लगा दी जाती है।
यह कनाडा का दोहरा रवैया नहीं है तो क्या है? साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया के समीकरण अब बदल रहे हैं। विश्व में शक्ति संतुलन बदल रहा है। ऐसे में पश्चिम के देश इसे पचा नहीं पा रहे। हालांकि, सभी पश्चिम देश एक जैसे नहीं हैं।
Post Views: 396
- Sonu Lal Rai
- Sonu Lal Rai



