सीतापुर में 6 मौतों की कहानी उलझी, हत्या के आरोपी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खड़े किए पुलिस की थ्योरी पर सवाल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना इलाके में दो दिन पहले एक परिवार के 6 सदस्यों की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. पाल्हापुर गांव में हुई इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. पुलिस ने इस घटना के तुरंत बाद बयान दिया था कि एक युवक ने अपनी मां और पत्नी समेत तीन बच्चों को गोली मारकर मौत के घाट उतारकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने आरोपी अनुराग सिंह को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताकर घटना के लिए जिम्मेदार बताया था.
उस समय बताया यह गया था कि पूरी घटना को अंजाम देने के बाद अनुराग सिंह ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.बड़ा सवाल- अपने सिर में दो फायर कैसे कर सकता है कोई मगर, अब यह कहानी पूरी तरह से पलट गई है. पहले आरोपी बताए गए अनुराग सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसे कुल चार चोटों लगी थीं. चोट नंबर एक जो कालिमा युक्त इंट्री वुण्ड है, वह उसके दाहिने कान से 6.5cm ऊपर लगी है. चोट नंबर 2 गाल के पास लगी है. इसे फायर की चोट बताया गया है.



