Takiya masjid: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 100 साल पुरानी तकिया मस्जिद पर बुलडोजर चला दिया गया. महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत कॉरिडोर को बड़ा किया जाना है. इसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस दौरान निजामुद्दीन कॉलोनी के ढाई सौ मकानों को भी तोड़ा जाना है.मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत बीच में आ रहे धर्म विशेष के धार्मिक स्थल को भी हटाने की कार्रवाई हुई. इस दौरान भारी पुलिस बलों की तैनाती थी. लोगों का कहना है कि एक दिन पहले उन्हें नोटिस दिया गया है. इसके बाद अगले दिन बुलडोजर चला दिया गया.
उज्जैन में तकिया मस्जिद पर चला बुलडोजर, निजामुद्दीन कॉलोनी के ढाई सौ मकान भी होंगे जमींदोज
MP News: उज्जैन में करीब 100 साल पुरानी तकिया मस्जिद को महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत गिरा दिया गया है. इसके अलावा, निजामुद्दीन कॉलोनी के 250 घरों को भी तोड़ा जाएगा.
