- शिवसेना (यूबीटी) नेता कहा- सबको साथ लेकर चलना होगा
- महाराष्ट्र में मविआ में नहीं सुलझ सका है सीट बंटवारे पर मतभेद
विपक्ष को सबका साथ, सबका विकास की जरूरत
सपा कई सीटों पर उतार सकती है उम्मीदवार
उधर, सपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी ने शुक्रवार को कहा कि अगर मविआ में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई तो सपा 20-25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। राउत ने कहा, हरियाणा कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन सरकार नहीं बना सकी। इसलिए उन्हें सबको साथ लेकर चलना होगा।
अगर किसी को ‘सबका साथ, सबका विकास’ की जरूरत है, तो वह मविआ है। गौरतलब है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताने के लिए अक्सर ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर जोर देते हैं।
उद्धव ठाकरे से मिले बालासाहेब थोराट
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझसे सीट बंटबारे को लेकर बातचीत करने को कहा है। मुंबई में कुछ सीटों को लेकर बातचीत चल रही है।
पांच साल से वर्ली से गायब हैं आदित्य ठाकरेः एमएनएस
वर्ली विधानसभा सीट से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रत्याशी संदीप देशपांडे ने निवर्तमान विधायक और शिवसेना (उद्धव) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर जमकर हमला बोला। एमएसएन नेता ने कहा है कि आदित्य पिछले पांच वर्ष से अपने क्षेत्र के निवासियों से नहीं मिले हैं। संदीप ने कहा, ‘यहां के नेताजी (आदित्य ठाकरे) पिछले पांच साल से गायब हैं।
