एएनआई, नई दिल्ली। दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई है। रविवार सुबह राजधानी के वातारवरण में धुंध की एक परत छाई नजर आई। अक्षरधाम मंदिर और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 353 दर्ज किया गया, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है।