- निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी, पहले ही कर चुका दोनों राज्यों का दौरा
- गृह मंत्रालय से भी विमर्श, नवरात्र व दशहरा के चलते इसकी घोषणा में देरी
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से निपटने के बाद निर्वाचन आयोग का ध्यान अब झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है। इसकी घोषणा आयोग कभी भी कर सकता है। वैसे जो संकेत मिल रहे हैं, उसके तहत ज्यादा से ज्यादा अगले हफ्ते की शुरुआत तक दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी।
EC ने किया चुनावी तैयारियों का आकलन
इस बीच, आयोग ने गृह मंत्रालय सहित दूसरी एजेंसियों के साथ दोनों राज्यों की चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की है। साथ ही उसे अंतिम रूप दिया है। इससे पहले आयोग दोनों राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों का आकलन कर चुका है।
