- बुधवार की रात हुआ था रतन टाटा का निधन।
- 86 साल की उम्र में मुंबई में ली आखिरी सांस।
- लोग उनकी विनम्रता व सादगी को कर रहे याद।
आईएएनएस, तिरुवनन्तपुरम। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा का जीवन बेहद सादगी भरा रहा। वे अपने होटल में अपनी पहचान बताए बिना रुकते थे। यहां तक की पूरा बिल का भुगतान भी करते थे। दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया है आईबीएस सॉफ्टवेयर के कार्यकारी अध्यक्ष वीके मैथ्यूज ने। मैथ्यूज ग्रुप ऑफ टेक्नोलॉजी कंपनीज के अध्यक्ष भी हैं।
विनम्रता खूब पसंद आई
वीके मैथ्यूज ने रतन टाटा से जुड़े कुछ संस्मरणों को याद किया। उन्होंने टाटा संस के मानद चेयरमैन और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मैथ्यूज ने बताते हैं कि मुझे उनकी विनम्रता सबसे ज्यादा पसंद आई। गंभीर पलों में उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमरे के माहौल को हल्का कर देता था। इससे वे और भी प्यारे लगते थे।
