- पीएम मोदी विभिन्न परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला।
- 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी करेंगे।
- 645 करोड़ से शिरडी एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल ।
पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वह लगभग 7,000 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित परियोजना लागत के साथ नागपुर में डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन की आधारशिला रखेंगे। इससे नागपुर शहर और विदर्भ क्षेत्र को लाभ होगा।
