- कहा- भारत के भीतर व बाहर दोनों जगह शत्रुतापूर्ण ताकतों का जमावड़ा चिंता का विषय।
- बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों से राष्ट्रीय चर्चा को गति देने का किया आग्रह।पीटीआई, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को शक्तियों के पृथक्करण के मुद्दे पर चर्चा की और कहा कि न्यायपालिका द्वारा कार्यकारी शासन उसके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से परे है और यह लोकतंत्र के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों से राष्ट्रीय चर्चा को गति देने का आग्रह किया, ताकि कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका द्वारा संवैधानिक भावना का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।
‘यह लोकतंत्र के अनुरूप नहीं’, जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका के कार्यकारी शक्तियों के प्रयोग पर क्यों जताई चिंता?
Jagdeep Dhankhar on Judiciary उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यायपालिका द्वारा कार्यकारी शासन उसके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से परे है और यह लोकतंत्र के अनुरूप नहीं है।
