हरियाणा चुनाव में प्रचार में कांग्रेस जीत तोड़ मेहनत कर रही है. वह हर मौके ढूंढ रही है, जिससे वह बीजेपी पर वार कर सके. एक बार फिर राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है, लेकिन इस बार RSS को भी घेरा.
हरियाणा में कांग्रेस अपनी विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है, जिसके दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यदि भाजपा और कांग्रेस के बीच का फर्क समझना है तो वह यह है कि भाजपा संविधान को खत्म करती है और हम इसकी रक्षा करते हैं.
राहुल गांधी का कहना है कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी परिवार पहचान पत्र को खत्म कर देगी. वह बोले कि लड़ाई संविधान की है. यह बाबासाहेब अंबेडकर और गांधी जी का संविधान है. इसकी कांग्रेस पार्टी जान देकर इसकी रक्षा करेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कहना तो नहीं चाहिए, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस का तूफान आ रहा है.
अमित शाह और मोदी की स्पीच में लोग सीरियस बैठे होते हैं कि कुछ गलती से कह ना दें, लेकिन यहां पर किसी ने कुछ कह भी दिया तो कोई बात नहीं हम संभाल लेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोहब्बत की पार्टी है और आप लोग मोहब्बत वाले बब्बर शेर हो.
