शार्क टैंक इंडिया की जज ने ‘कान’ में बिखेरा जलवा, ऑफ शोल्डर गाउन में लगीं बेहद प्यारी

 एक बार फिर से धूमधाम से फ्रांस में 77वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस फिल्म फेस्टिवल पर दुनियाभर की नजर रहती है। इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 14 मई को हुई, जिसमें शिरकत करने के लिए भारत से भी कियारा आडवाणी, अदिति राव हैदरी और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई अभिनेत्रियां फ्रांस के लिए रवाना हो चुकी हैं।

इसी क्रम में आज ‘शार्क टैंक इंडिया’ की जज नमिता थापर ने अपने कान डेब्यू की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इससे पहले ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज अमन गुप्ता भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर चुके हैं। जैसे ही नमिता ने अपनी तस्वीरें साझा कीं तो लोगों ने उसपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। इस ऑफ शोल्डर गाउन लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। आइए आपको उनके इस लुक के बारे में डिटेल में बताते हैं। 

कैसा था लुक

शार्क टैंक इंडिया की जज और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की हेड नमिता थापर ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया। उनकी गिनती देश क टॉप बिजनेसवुमेन में होती है। अपने डेब्यू में नमिता ने लेबनानी फैशन डिजाइनर एलियो अबू फैसल के द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन कैरी किया था। मिंट ग्रीन रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में नमिता बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।

लोगों को आया पसंद

इनके इस ऑफशोल्डर गाउन का लुक काफी बोल्ड था। इस लेग स्लिट और लंबी ट्रेन के साथ मिंट ग्रीन गाउन पहने हुए नमिता ने ‘कान’ में वॉक किया। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया।

पहनी हीरे की ज्वेलरी

बात करें उनके आभूषणों की तो नमिता ने अपने डेब्यू लुक को शानदार हीरे के आभूषणों के साथ पूरा किया। अपने गाउन लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग स्टड इयररिंग्स और एक बड़ी अंगूठी कैरी की थी। 

ऐसा था मेकअप

वहीं अगर उनके मेकअप पर ध्यान दें तो नमिता ने अपने मेकअप को ग्लैमरस टच दिया था। जिसमें हाइलाइट किए हुए गाल, शाइनी आईशैडो, आईलाइनर के पतले स्ट्रोक और रेड लिपस्टिक शामिल थी। अपने बालों में उन्होंने फ्रेंच बन बनाया था, जो देखने में प्यारा लग रहा था।

Exit mobile version