छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट:60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; राजस्थान में कल से हीटवेव की संभावना

मौसम विभाग ने आज 21 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी आज बारिश होगी। यहां हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी-बारिश के दौर के बावजूद राज्यों में तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध प्रदेश, महाराष्ट्र में सोमवार को तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों में एक बार फिर से हीटवेव यानी लू चल सकती है। राजस्थान में कल यानी 15 मई से 18 मई तक लू चलेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 16 मई और MP-बिहार में 17 मई से हीटवेव चलेगी। इन राज्यों में तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

आगले 3 दिनों का मौसम का अनुमान
15 मई: नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बिजली और आंधी चलने का अलर्ट

16 मई: UP-पंजाब में हीटवेव चलेगी, गुजरात में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी

17 मई: MP सहित 7 राज्यों में लू चलेगी, नॉर्थ-ईस्ट में बारिश होगी

Exit mobile version